UP Election: जिस लखीमपुर खीरी को लेकर हुआ था इतना बवाल, जानिए वहां कैसा है बीजेपी का हाल

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नतीजे आने शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लखीमपुर खीरी में एक बहुत बड़ा कांड हुआ था। इस हिंसा कांड में 8 लोगों की मौत हुई थी जिनमें कई किसान भी शामिल थे। इस मामले को लेकर देशभर में खूब राजनीति हुई थी। लखीमपुर कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया था और कई महीनों तक उन्हें जेल में ही रहना पड़ा था। माना जा रहा था कि लखीमपुर खीरी हिंसा कांड की वजह से बीजेपी को चुनाव में बड़ा नुकसान हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: 'भगवा' हुआ यूपी तो बोले योगी, हमें जोश के साथ होश को बनाए रखना है

धौराहरा विधानसभा सीट से भाजपा के विनोद शंकर अवस्थी चुनाव जीत गए हैं जबकि श्रीनगर से मंजू त्यागी को जीत हासिल हुई है। गोला से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरी ने चुनाव जीता है तो वही निघासन विधानसभा सीट से शशांक वर्मा को लोगों ने चुना है। योगेश वर्मा को लखीमपुर सदर सीट से जीत मिली है जबकि मोहम्मदी से लोकेंद्र प्रताप सिंह ने जबरदस्त तरीके से चुनाव जीता है। 

प्रमुख खबरें

मुंबई की बारिश में Vicky Kaushal-Katrina Kaif का रोमांटिक अंदाज, एक्टर ने पत्नी को बताया वॉरियर मदर

R Ashwin की भविष्यवाणी: T20 ही Cricket का Future, Olympics के दरवाजे खोलेगा!

राम भक्तों की श्रद्धा को आघात... संघ ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा?

Bhojpur के Bharat Tiwari कांड पर गरजे Chirag Paswan, बोले- दोषी पुलिस अधिकारियों को मिलेगी सख्त सज