Uttar Pradesh के बिजली कर्मी पहली जनवरी को मनायेंगे काला दिवस

By अजय कुमार | Dec 28, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश की बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में देने के निर्णय का बिजली कर्मियों द्वारा भारी विरोध हो रहा है। बिजली कर्मी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही अब बिजली कर्मियों ने एलान किया कि एक जनवरी को बिजली कर्मी पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। हालांकि बिजली व्यवस्था पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अपना काम करते रहेंगे। बता दें काफी दिनों से प्रदेश में निजीकरण के विरोध में अभियंताओं और कार्मिकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। गत दिवस भी गोरखपुर में हुई पंचायत में निजीकरण का प्रस्ताव खारिज होने की घोषणा तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया।

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ की सुरक्षा में संगम के भीतर मौजूद रहेगा अंडर वॉटर ड्रोन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि निगमों के प्रबंध निदेशकों की भाषा शैली पर कॉर्पोरेशन प्रबंधन तत्काल कार्रवाई करे। मुफ्त समाधान योजना की समीक्षा के नाम पर अभियंताओं को लक्ष्य बनाकर की जा रही कार्रवाई से निगमों में औद्योगिक अशांति पैदा होगी। एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अनिल कुमार, आरपी केन, बिंदा प्रसाद, सुशील कुमार वर्मा, एके प्रभाकर आदि ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक मुफ्त समाधान योजना की 10 दिन के अंदर समीक्षा के आधार पर अभियंताओं को टारगेट किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

15 सितंबर का इतिहास: 1959 में शुरू हुआ था Doordarshan, कई बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं भी दर्ज

India-US Joint Military Exercise | रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक, शुरू हुआ भारत-US का युद्ध अभ्यास 2026, क्यों थर्राएंगे ड्रैगन और पाकिस्तान?

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक