UP को PM मोदी का बड़ा तोहफा, आवास योजना के तहत मिली आर्थिक मदद

By अभिनय आकाश | Jan 20, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के 6.10 लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लगभग 2,691 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की। इस दौारान पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी को, खास तौर से माताओं बहनों को बहुत बहुत बधाई। आपका अपना घर, सपनों का घर बहुत जल्द आपको मिलने वाला है। आज दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भी है। इस पवित्र अवसर पर मैं गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं सभी देशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई भी देता हूं। गुरु साहब मुझ सेवक से निरंतर सेवाएं लेते रहे हैं। सेवा और सत्य के पथ पर चलते हुए बड़ी से बड़ी चुनौती से भी लड़ने की प्रेरणा हमें गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से मिलती है। गुरु गोविंद सिंह जी के दिखाए इस मार्ग पर देश आगे बढ़ रहा है। 

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट