UP Government ने 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2023

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस संबंध में पिछले साल राज्य में हुए निवेशक सम्मेलन में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए थे। यहां रिलायंस समूह की फर्म एडवर्ब के 200 करोड़ रुपये के रोबोट विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को पहली बार सभी 75 जिलों के लिए निवेश प्रस्ताव मिले हैं और सबसे ज्यादा प्रस्ताव गौतम बुद्ध नगर जिला के लिए आए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दूसरा वैश्विक निवेशक सम्मेलन लखनऊ में 2023 में आयोजित किया गया था।

उन्होंने कहा, “प्रदेश में 12 हवाई अड्डों पर काम चल रहा है और इस साल के अंत तक पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला पहला प्रदेश बन जाएगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही राज्य अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण स्थापित किया जाएगा, जिससे माल ढोने का काम शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमें अपने युवाओं को तकनीकी रूप से कुशल बनाने के लिए साथ आना होगा। केंद्र और राज्य इस दिशा में पूरे जोर-शोर से काम कर रहे हैं। युवाओं को उनके लिए उपलब्ध सभी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी