E-SHRAM: यूपी सरकार ने श्रमिकों को दिया तोहफा, अब हर महीने खाते में आएंगे 500 रुपये, जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 04, 2022

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब श्रमिकों को तोहफा दिया है। योगी सरकार ने श्रमिकों को हर महीने 500 देने का फैसला किया है। इस योजना का लाभ यूपी के श्रमिकों को होगा। आपको बता दें कि बीते कल यानी कि 3 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.50 करोड़ वर्क्स के खाते में मैनेजमेंट अलाउंस भेजकर योजना का शुभारंभ कर दिया। इस योजना के तहत सरकार हर महीने 500 रुपये के हिसाब से 2 महीने का 1000 रुपये अलाउंस के तौर पर दिया जाएगा।

  योजना का उद्देश्य

 यूपी ई-श्रमिक योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक इसके साथ स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि समेत सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को रोजगार प्रदान कर गरीब मजदूरों की आर्थिक हालत में सुधार लाना है।

 योजना का फायदा

 श्रमिक कार्ड धारक को महीना 500 रुपया दिया जाएगा।

 पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत कार्ड धारक के तहत 2 लाख रुपये  तक का बीमा मिलेगा।

 इस योजना के अंतर्गत वाले श्रमिकों को विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा के लाभ भी मिलेंगे।

 किसी आपदा या महामारी के हालात में केंद्र और राज्य सरकारों से मदद मिलने में आसानी होगी।

 इस योजना के अंतर्गत आने वाले श्रमिकों को महंगे इलाज में आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

 इसके साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद दी जाएगी।

कराएं रजिस्ट्रेशन

 अगर आप भी रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं उसके लिए देशभर में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर की मदद ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन होने के बाद व्यक्ति का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर के साथ श्रम कार्ड जारी होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार ने 14434 टोल फ्री नंबर भी रखा है। इसमें आप ई-श्रम से जुड़ी तमाम जानकारियां ले सकते हैं।

 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

सबसे पहले आधिकारिक वेबसइट https://esharm.gov.in जाएं।

 उसके बाद सिर्फ रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।

 फिर आधार से जुड़े नंबर से ओटीपी के जरिये लॉगिन करें। आधार नंबर दर्ज करें।

 इसके बाद अगली स्क्रीन पर जो जानकारी दिखेगी उसे आपको एक्सेप्ट करना होगा।

 फिर अगले फॉर्म भरने होंगे।

 पहला फॉर्म व्यक्तिगत जानकारी का होगा।

 आवासीय डिटेल का भी फॉर्म भरना होगा।

 शैक्षणिक योग्यता की भी जानकारी देनी होगी

 इसके बाद सभी डिटेल्स को चेक कर सेव कर दें।

प्रमुख खबरें

Food License Suspension पर भड़का High Court, महाराष्ट्र FDA से पूछा- क्या सरकारी संस्थानों पर भी हुई कार्रवाई?

क्या आधार और पैन कार्ड से मिलती है नागरिकता? Calcutta High Court का फैसला, Voter ID नहीं है Citizenship का सबूत

मोदी का स्वैग, बांसुरी का क्लैप और तेजस्वी का Delulu पंच, NEET बवाल के बीच संसद में चला मोदी-ब्रिगेड का Gen-Z फॉर्मूला!

BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा, Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, छात्रों पर बर्बरता के लिए Amit Shah जिम्मेदार