लॉकडाउन के कारण प्रदेश लौटे 51 लाख श्रमिकों को UP सरकार ने दिया रोजगार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार ने रविवार को दावा किया कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन के कारण प्रदेश में लौटे 51 लाख श्रमिकों को रोजगार दे दिया है तथा अगले हफ्ते 10 लाख और लोगों को रोजगार देने की योजना है।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह से मीटिंग के बाद केजरीवाल ने कहा- केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कोरोना वायरस का मुकाबला करेंगी

मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने दावा किया कि राज्य सरकार अब तक 51 लाख प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दे चुकी है। इनमें से ज्यादातर रोजगार मनरेगा योजना के तहत दिए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री को एक बैठक में बताया कि प्रदेश में 51 लाख श्रमिकों और कामगारों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। मृत्युंजय ने बताया कि राज्य सरकार अगले हफ्ते 10 लाख अतिरिक्त लोगों को रोजगार देगी।

प्रमुख खबरें

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण

Ball Tampering विवाद पर बोले AB de Villiers Durban Test से ही शुरू हुई थी छेड़छाड़