उत्तर प्रदेश सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 24, 2021

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश में पार्टी के जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बातचीत की और लोगों की मदद के लिए आगे आने को कहा। इस दौरान, वाद्रा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी ने मानव को नहीं बल्कि मानवता को परास्त किया है


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला और शहर अध्यक्षों से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से इस महामारी में आम जनता के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों की मदद के लिए आगे आएं और पूरी सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी भी ली।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान