मजदूरों को रसायन से नहलाने का अमानवीय काम नहीं करे UP सरकार: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बरेली में मजदूरों को कथित तौर पर सैनेटाइजर से नहलाने की घटना को अमानवीय करार देते हुए सोमवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को पहले से ही दुख-तकलीफों का सामना कर रहे कामगारों को रसायन से नहीं नहलाना चाहिए। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, उप्र सरकार से गुजारिश है कि हम सब मिलकर इस आपदा के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन कृपा करके ऐसे अमानवीय काम मत करिए। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, मजदूरों ने पहले से ही बहुत दुख बर्दाश्त किए हैं। उनको रसायन डाल कर इस तरह नहलाइए मत। इससे उनका बचाव नहीं होगा बल्कि उनकी सेहत के लिए और खतरे पैदा हो जाएंगे। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कदमों का हवाला देते यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को भी ऐसा करना चाहिए। प्रियंका के मुताबिक ‘‘असाधारण समय में अभूतपूर्व फैसले भी लेने पड़ते हैं। राजस्थान सरकार 5 चीनी मिलों व 5 निजी डिस्टलरी से हर दिन पांच लाख सैनेटाइजर की आपूर्ति करवा रही है। इससे जमाखोरी भी नहीं होगी। दाम कम रहेंगे और हमारे स्वास्थ्य योद्धाओं की सुरक्षा बनी रहेगी। ’’ उन्होंने कहा कि ये कार्य उत्तर प्रदेश सरकार भी कर सकती है।

प्रमुख खबरें

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच

Goa Nightclub Fire Case : लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, पछतावे के सवाल पर जोड़े हाथ