लोगों की मदद के बजाय हेडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त है UP सरकार: जितिन प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोरोना संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के बजाय ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ में व्यस्त रहने का आरोप लगाया और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने के साथ ही वे जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें। इन दिनों ‘कैसे हैं आप’ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर रहे प्रसाद ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद को जनांदोलन की शक्ल दें।  

प्रसाद ने यह भी कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रवासी मजदूरों की मदद सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और श्रमिकों के रेल किराये के खर्च का वहन कांग्रेस के करने के फैसले से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली है। उन्होंने एक बयान में दावा किया, ‘‘कोरोना संकट में जनता परेशान है। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर वापस आ रहे हैं। लेकिन सरकार ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। राज्य सरकार स्थिति को संभालने और लोगों की मदद करने में विफल रही है। वह सिर्फ हेडलाइन मैनेजमेंट में व्यस्त है।’’ 

इसे भी पढ़ें: नमस्ते ट्रंप पर 100 करोड़ खर्च किए तो फिर मजदूरों के लिए मुफ्त रेल यात्रा क्यों नहीं: प्रियंका 

प्रसाद ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन में रियायत मिलने के साथ ही पार्टी सभी कार्यकर्ताओं से अपील करती है कि वो जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट खत्म होने के बाद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास तेज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू