कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तैयार: दिनेश शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2022

प्रयागराज (उप्र)। देशभर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह तैयार है। यहां प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य सरकार ने कोविड दिशा-निर्देश का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए हैं और विद्यालयों में बच्चों के टीकाकरण का काम तेजी से शुरू किया है।’’ 

इसे भी पढ़ें: 10 ब्राह्मण मंत्री, 46 ब्राह्मण MLA...फिर भी ब्राह्मण नाराज ! चुनाव से पहले मनाने में कितनी कामयाब होगी भाजपा

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वयस्कों का टीकाकरण लगभग 86 प्रतिशत के आसपास पहुंच चुका है। सभी जगह दवाओं, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रयासरत है। महामारी से निपटने के लिए सरकार तैयारी कर चुकी है। उत्तर प्रदेश में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है लेकिन भविष्य की स्थिति के मद्देनजर सरकार आकलन कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों से जनता बहुत आकर्षित हुई है और यह संकेत जन विश्वास यात्रा के दौरान उमड़े अपार जनसमूह से मिलता है। मैं कह सकता हूं कि विपक्ष हताश और निराश है और दूसरे, तीसरे, चौथे नंबर के लिए उनके बीच आपस में होड़ है।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी (सपा) का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से, बसपा का मुकाबला कांग्रेस से और इन तीनों का मुकाबला ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से है। ये सभी पार्टियां आपस में मुकाबला करते हुए भाजपा का नाम लेती हैं ताकि वे भाजपा से अपनी तुलना कर सकें।’’ 

प्रमुख खबरें

तेरे लिए ले लेंगे, सब से दुश्मनी...भारत-चीन को मेन कल्प्रिट बता US ने कौन सा बिल किया पास, रूस से दोस्ती की भारी कीमत चुकाएगा हिंदुस्तान?

Thailand Kidnapping Case: सस्ते हॉलिडे पैकेज का लालच और Dubai से पाकिस्तानी साजिश, बैंकॉक में 5 भारतीय गिरफ्तार

Singer B Praak का Luxury Style: 18 Lakh की Rolex Watch खरीदी, भारत में केवल 5 लोगों के पास यह घड़ी

संसद में विपक्ष के आरोपों पर सरकार ने किया साफ, गोली चली ही नहीं, सिर्फ टियर गैस चली