उप्र : सुभासपा प्रमुख राजभर को गोली मारने की धमकी मामले की जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2025

केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर को गोली मारने की धमकी मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

अरुण ने इसी पोस्ट में कहा, “करणी सेना बलिया के नाम कीफेसबुक आईडी से सुभासपा प्रमुख एवं मंत्री ओम प्रकाश राजभर को गोली मारने की धमकी दी गई है। तत्काल ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।” यह पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है।

बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने सोमवार को पीटीआई- को बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है। एसपी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ को सौंपी गई है। एसपी ने कहा कि जांच के उपरांत मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

India-US Relations: ईरान से गुपचुप तेल आयात पड़ा भारी, US Treasury Department ने 4 Indian Companies को किया ब्लैकलिस्ट

Jammu Police ने हिरासत से फरार दुष्कर्म के आरोपी Tauseef Ahmed को पकड़ा

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश