उप्र: देवरिया में छात्रा से बदसलूकी, शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2022

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सरकारी स्‍कूल की छात्रा के साथ उसी विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर छेड़खानी और मारपीट करने तथा धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्‍सो) अधिनियम समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि इसके बाद, परिजनों ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस सिलसिले में शिकायत की। शर्मा ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट करने और धमकी देने के आरोपों के तहत सुरौली थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं

World Cup Quarter Final से पहले England को तगड़ा झटका, दो मैच विनर खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल!