मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Mahatma Gandhi
ANI

पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को ग्राम रनगांव में गांधी चौक पर घटी जिसके बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

खंडवा (मप्र)। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को ग्राम रनगांव में गांधी चौक पर घटी जिसके बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: पराली के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची, भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना

उन्होंने बताया कि जावर ग्राम पंचायत सचिव देवराज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय कांग्रेस नेता कुंदन मालवीय ने कहा कि इस घटना से ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांधीजी की प्रतिमा तोड़ने वालों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़