उप्र: हत्या के दोषी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2025

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक स्थानीय अदालत ने एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और एक लाख 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

जुर्माने की रकम अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विनय कुमार सिंह ने बुधवार को यहां बताया कि वादी राजेंद्र सिंह ने कटरा बाजार थाने में छह फरवरी 2020 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मुकेश (30) ने उसके बेटे भीम सिंह (27) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया और 19 मार्च 2020 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। विनय सिंह ने बताया कि सुनाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने उपलब्ध साक्ष्यों और दोनों पक्ष के गवाहों के बयानों एवं अधिवक्ताओं के तर्कों के आधार पर मुकेश को मंगलवार को दोषी करार दिया तथा उसे सश्रम आजीवन कारावास और एक लाख 10 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान