उप्र : दो मोटरसाइकिलों में टक्कर से एक की मौत, सेना का जवान घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 11, 2024

कोतवाली देहात थाना अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर विपरीत दिशाओं से आ रहीं दो मोटरसाइकिल में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सेना का जवान घायल हो गया। घायल जवान को राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ कमांड अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात के अहिमाने निवासी समरजीत पुत्र स्वामीनाथ मिस्त्री का कार्य करता था। कोतवाली देहात थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को समरजीत मजदूरी करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

उन्होंने बताया कि जब वह अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर अहिमाने बाजार के शिव मंदिर के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। सिंह ने बताया कि समरजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान विनोद कुमार यादव को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने समरजीत (40) को मृत घोषित कर दिया। अमेठी के दुर्गापुर निवासी विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ कमांड अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

Trump Administration: अमेरिका में 17500 श्वेत दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों को पनाह देने की तैयारी

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

Donald Trump का तेहरान को लेकर दोहरा रुख! पूरी तरह खत्म करने की धमकी के बाद UN में अमेरिका-ईरान के बीच 3 घंटे की सार्थक बैठक