UP Police Admit Card 2024 Release: आज जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 20, 2024

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड आज 20 अगस्त को शाम 5 बजे UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। हॉल टिकट जारी होने के बाद, परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर कांस्टेबल पदों के लिए एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर, उम्मीदवारों को तुरंत अधिकारियों को रिपोर्ट करना चाहिए और परीक्षा शुरू होने से पहले इसे ठीक करवाना चाहिए। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी - सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। UPPBPB द्वारा परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।

-यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी होते ही UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

- फिर आपको वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी डिटेल्स डालनी होंगी।

- यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट ले लें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में कौन-से दास्तावेज परीक्षा में ले जाए

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ले जानी होगी:

- यूपी पुलिस एडमिट कार्ड

- फोटो आईडी ( जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी)

- पासपोर्ट

- ड्राइविंग लाइसेंस

- पैन कार्ड

- 2 अभी की पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

- काला और नीला बॉलपॉइंट पेन

प्रमुख खबरें

Haryana में Travel Agents के लिए नए नियम मंजूर, पंजीकरण अनिवार्य

IPL 2027 से पहले Hardik Pandya छोड़ सकते हैं Mumbai Indians, चर्चा अंतिम दौर में

झारखंड के कृषि सचिव ने BAU वैज्ञानिकों से कम लागत वाली तकनीक बनाने को कहा

Meghalaya में Conrad Sangma सरकार से UDP ने तोड़ा नाता