उप्र : घर से नकदी बरामद होने के बाद पुलिस अधिकारी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2024

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बृहस्पतिवार को छापेमारी में एक पुलिस निरीक्षक के आवास पर लगभग 9.96 लाख रुपये नकद बरामद होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, संदिग्ध आलम और नियाज अहमद को कथित तौर पर सात लाख रुपये की रिश्वत लेने के बाद हिरासत से रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, फरीदपुर पूलिस के क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में निरीक्षक रामसेवक के आवास पर नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने कहा कि रामसेवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रामसेवक फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

प्रमुख खबरें

Smit Machchhar की तारीफ सुन पगलाया पाकिस्तान, किया अजीब ऐलान!

Bihar विधान परिषद चुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, 3 पर RJD से होगा मुकाबला

Dadasaheb Phalke Award विजेता Asha Parekh का 84वां Birthday, हिंदी सिनेमा में दिया बड़ा योगदान

Zero Sugar Drinks क्या Heart Health के लिए सुरक्षित हैं, एक्सपर्ट्स ने किया स्पष्ट