उप्र : मऊ में पुलिस ने दूध के टैंकर में छिपाई गई 10 लाख रुपये की शराब पकड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2025

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले मेंपुलिस ने दूध के टैंकर में छिपाकर बिहार ले जायी जा रही करीब 10 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब पकड़ी। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि वाहन का चालक भागने में सफल रहा और फिलहाल उसका पता लगाया जा रहा है। मऊ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन जी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, यह मऊ पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। शराब को दूध के टैंकर के एक डिब्बे के अंदर छिपाया गया था। पुलिस ने एक गुप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई की और 10 लाख रुपये से अधिक की शराब जब्त की।

प्रमुख खबरें

बिहार के Piyush Jha का नवाचार: अपशिष्ट जल शोधन प्रणाली को UNDP से मिली मान्यता

JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में Jharkhand CID ने 3 अभ्यर्थियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार

Saint Vincent and the Grenadines में हिंसक गोलीबारी, चार लोगों की मौत और चार अन्य घायल

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर