स्मृति ईरानी ने ममता का समर्थन मांगने पर अखिलेश पर साधा निशाना, कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2022

नोएडा। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उनसे सवाल किया कि क्यों समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रमुख तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से समर्थन मांग रहे हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों का ‘अपमान’ किया था। गौतमबुद्धनगर के जेवर में एक चुनाव कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बनर्जी से यादव का संपर्क साधना इस बात का संकेत है कि उन्हें ‘ अपने बलबूते जनसमर्थन नहीं मिल रहा है।’? बनर्जी सोमवार को लखनऊ पहुंचीं जहां उनके द्वारा मंगलवर को सपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की संभावना है। बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराया था। 

इसे भी पढ़ें: अमित मालवीय ने ममता का पुराना बयान साझा कर साधा निशाना, बोले- अखिलेश ने प्रचार के लिए बुलाकार किया UP का अपमान 

ईरानी ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के लिए स्थिति ऐसी हो गयी है कि उसे लोगों को इकट्ठा करना पड़ रहा है जो उत्तर प्रदेश के लोगों से सपा को वोट मांगने के लिए कहें। उन्होंने दावा किया कि यादव उत्तर प्रदेश की परंपरा, संस्कृति एवं खान-पान का बनर्जी द्वारा अपमान किये जाने के बाद भी उनसे समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अखिलेश जी से पूछना चाहती हूं कि अब क्या हो गया कि आप उन लोगों का समर्थन चाहते हैं जिन्होंने इस राज्य के गौरवशाली अतीत को भूला दिया था और राज्य के बाशिंदों का खुलेआम अपमान किया था। आपकी क्या बाध्यता है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन अखिलेश जी निश्चित ही संकेत दे रहे हैं कि उन्हें अपने दम पर जनसमर्थन नहीं मिल रहा है। ’’ केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी नेता पर चुनाव प्रचार के दौरान ‘असभ्य काइस्तेमाल करने का आरोप लगाया है और कहा कि वह ‘ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी सरकार ने गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया’ इसलिए वह ‘ उनसे सभ्य आचरण की आशा नहीं करती हैं।’’ ईरानी जेवर के भाजपा विधायक धीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रही थीं जो एक बार फिर विधानसभा चुनाव में इस सीट से चुनाव मैदान में हैं। लोकसभा में अमेठी से सांसद ने कहा कि यह उनकी अच्छी किस्मत थी कि वह उत्तर प्रदेश से संसद के लिए निर्वाचित हुईं जो न केवल ‘संस्कार, संस्कृति से परिभाषित भूमि के रूप में बल्कि भारतीय राजनीति में विकास को पुनर्परिभाषित करने वाले भूखंड के रूप में जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कर रहे हैं मंदिर-मस्जिद की बात, विधायक और मंत्री छोड़ रहे पार्टी: सचिन पायलट 

सिंह का हवाला देते हुए ईरानी ने कहा कि भाजपा ने पांच सालों में इतना हासिल किया है जो 70 सालों में नहीं हासिल नहीं किया जा सका। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से जेवर में बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा और आधुनिक उपकरण विनिर्माण के लिए मेडिकल पार्क एसेम्बली क्षेत्र में बनना आसान नहीं था। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 फरवरी को मतदान है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति

Dhanteras पर 13 दीये जलाने की परंपरा, मुख्य द्वार से लेकर छत तक दीपदान के जरूरी नियम

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल