राज्‍यसभा के लिए UP से दस सदस्‍य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा के 8, सपा-बसपा के एक-एक को मिली जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से राज्‍यसभा की दस सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक निर्वाचन में सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत सभी 10 उम्‍मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। सोमवार को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को आठ जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक सीट पर जीत मिली है। निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए सदस्‍यों को सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्‍मद मुशाहिद सईद ने उनके प्रमाण पत्र सौंपे। भाजपा से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा अरुण सिंह, नीरज शेखर, बृजलाल, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्‍य, सीमा द्विवेदी और बीएल वर्मा निर्वाचित हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

AI Stocks में बिकवाली से Asian Markets में भूचाल, Japan से South Korea तक बाजार क्रैश

Xi Jinping का विदेशी दखल वाला दांव, Bangladesh से 13 डील, क्या है Dragon का नया प्लान?

फ़िलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, पूरे देश में झटके महसूस किए गए

Ram Mandir चंदा विवाद पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: BJP का लंकाकांड Ayodhya में होगा