UP में भाजपा सरकार के झूठे दावों का मीटर चालू, लेकिन अस्पतालों में बत्ती गुल: प्रियंका गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के कुछ अस्पतालों में बिजली कटौती से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए मंगलवार को योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि एक तरफ राज्य की भाजपा सरकार के झूठे दावों का मीटर चालू है, जबकि दूसरी तरफ अस्पतालों में बत्ती गुल है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने कुछ अस्पतालों में बिजली कटौती के मामलों का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे दावों का मीटर चालू है, लेकिन अस्पतालों से बत्ती गुल है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मरीजों का इलाज कहीं मोबाइल जलाकर और कहीं टॉर्च जलाकर हो रहा है।’’ प्रियंका ने सवाल किया, ‘‘क्या इस लचर व्यवस्था से निजात मिलेगी?’’

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War: यूक्रेन का पारा हाई, 1000 ड्रोन से रूस पर हमला!

Nutrifresh दक्षिण भारत में 150 एकड़ फार्म के लिए 225 करोड़ रुपये करेगी निवेश

8 दिन की CBI रिमांड खत्म, Mahadev App मामले में सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक जेल में रहेगा

Omar Abdullah ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, अनंतनाग में मांगा वंदे भारत का स्थायी स्टॉप