यूपी में 17 साल के लड़के के थे टीचर के साथ संबंध, नहीं मान रही थी मैडम तो घर में घुसकर कर दिया मर्डर

By प्रिया मिश्रा | Jul 04, 2022

उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल की पांच माह गर्भवती शिक्षिका की चाकू मारकर हत्या करने की वारदात के 1 महीने बाद पुलिस ने रविवार को एक 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षिका का लड़के के साथ कथित तौर पर मैरिटल अफेयर चल रहा था। पुलिस ने बताया कि लड़का इस रिश्ते को खत्म करना चाहता था लेकिन शिक्षिका उस पर यह संबंध जारी रखने के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

यह मामला अंबेडकर नगर जिले का है। जहां जलालपुर थाना क्षेत्र के पठानपुर अतरौली निवासी सुप्रिया वर्मा बीकापुर तहसील क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। वे अपनी पत्नी और मां के साथ अयोध्या में रहती थीं। पिछले महीने 1 जून को दोपहर के वक्त अयोध्या के श्री राम पुरम कॉलोनी में सुप्रिया वर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय सुप्रिया घर में अकेली थीं।

पुलिस ने बताया कि सुप्रिया का एक 17 वर्षीय नाबालिक लड़के के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। लड़का इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहता था लेकिन सुप्रिया उस पर रिश्ते बनाए रखने का दबाव बना रही थीं। अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि लड़का समाज और परिवार में अपनी प्रतिष्ठा के डर के कारण इस रिश्ते से बाहर आना चाहता था। लेकिन महिला चाहती थी कि वह इस रिश्ते को समाप्त ना करे। शिक्षिका के दबाव से परेशान होकर लड़के ने घर में घुसकर उसकी धारदार हथियार से मर्डर कर दिया।

लड़के ने सबका ध्यान भटकाने के लिए इस घटना को लूट का रूप देने की कोशिश की। जिसके लिए उसने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर, वहां से 50 हजार रुपए नगद और अन्य कीमती सामान उठा लिए। एसएसपी पांडे ने बताया कि घटनास्थल पर मिली एक शर्ट से पुलिस आरोपी लड़के तक पहुंच पाई क्योंकि यह शर्ट शिक्षिका के पति की नहीं थी। इस सुराग के जरिए जांच को एक नई दिशा मिली। पुलिस ने आरोपी लड़के के पास से सभी सामान बरामद कर लिए हैं।

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए