महाराष्ट्र में किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, उद्धव ठाकरे ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2019

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शविवार को विधानसभा में राज्य के किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने का एलान किया। ठाकरे ने कहा,  मेरी सरकार 30 सितंबर 2019 तक का बकाया फसल ऋण माफ करेगी। कर्जमाफी की अधिकतम सीमा दो लाख रुपये होगी। इसे महात्मा ज्योतिबा फुले कर्जमाफी योजना के नाम से जाना जाएगा। 

नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फड़णवीस ने दावा किया कि सरकार ने कर्जमाफी का अपना असली वादा पूरा नहीं किया। इसके बाद वह भाजपा के अन्य विधायकों के साथ सदन से वॉकआउट कर गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा