उप्र: हाथरस में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2025

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग घटनाओं में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं सासनी कोतवाली क्षेत्र में छौड़ा गांव निवासी किसान देवेंद्र सिंह (31) खेत पर काम करने गए थे और काफी देर तक जब उनकी कोई खबर नहीं मिली तो उनकी पत्नी धर्मवती उन्हें देखने पहुंचीं, जहां वह मृत पड़े हुए थे।

सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि एक किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दोपहर बाद मिली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़