उप्र : अज्ञात वाहन की कार से टक्कर में दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

हमीरपुर  जिले के थाना सुमेरपुरके नारायणपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी व पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे कालपी से सुमेरपुर के देवगाव जा रही बारात की कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार सात लोग बुरी तरह घायल हो गये। उसने कहा कि घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों मे शामिल शोभित (11 वर्ष) पुत्र मस्त राम और सौरभ पाल (23 वर्ष) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शेष घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा हैl थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंह ने बताया की दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

Tara Sutaria और Veer Pahariya ने बताई अपनी पहली डेट की पूरी कहानी

Kerala local body polls: तिरुवनंतपुरम में बीजेपी की बंपर जीत, PM मोदी गद-गद, कहा- केरल की राजनीति के लिए ऐतिहासिक पल

तनाव से लेकर पीरियड्स के दर्द में राहत मिलेगी!बस पिएं गेदे के फूल की चाय, जानिए इसे बनाने का सही तरीका

Yes Milord: पिता नहीं, मां की जाति पर प्रमाणपत्र, CJI सूर्यकांत के फैसले ने कैसे बदल दी सदियों पुरानी परंपरा