UP: गोंडा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बसंत शुक्ल ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अदालत ने दो लोगों को दोषी ठहराते हुए उन्हें सश्रम आजीवन कारावास की सजा और 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। शुक्ल ने कहा कि यह मामला 20 अगस्त, 2022 का है, जब एक महिला ने वजीरगंज पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने अपनी शिकायत मेंआरोप लगाया था कि दुर्गेश और रामाश्री ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपों को सही पाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तत्कालीन क्षेत्राधिकारी संसार सिंह राठी ने दो दिसंबर, 2023 को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। डीजीसी (आपराधिक) ने बताया कि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (पॉक्सो) निर्भय प्रकाश ने शनिवार को दोनों आरोपियों दुर्गेश उर्फ ​​बंथे चौहान और रामाश्री उर्फ ​​सरौ पाल को दोषी ठहराया और उन्हें कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा उन पर 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने शीतकालीन ओलंपिक के लिए भारत के दो खिलाड़ियों के चयन पर रोक लगाई

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष Ursula von der Leyen चार दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं

Vizhinjam port के विकास में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी APSEZ : Karan Adani

Donald Trump ने चीन के साथ नए व्यापार समझौते को लेकर कनाडा पर 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी दी