उप्र : प्रतापगढ़ में युवक की धारदार हथियार से हत्या,मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2025

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर थाना जेठवारा क्षेत्र के बछुआ गांव के निकट शनिवार को एक युवक का खून से लथपथशव सरसों के खेत में पाया गया जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि सुबह कैफ पड़ोस के गांव बछुआ में दिनेश पटेल के पास दूध लेने गया था, लेकिन दूध लेकर घर नहीं लौटा। परिजन प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि बछुआ गांव के निकट सरसों के खेत में एक शव पड़ा है जिसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है।

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान कैफ के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की मां सायरा बानो की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात

Hormuz Strait पर Iran का मास्टरस्ट्रोक! भारत-रूस को दी हरी झंडी, America-Israel का रास्ता रोका

Cuba में इतिहास का सबसे बड़ा Blackout, बिजली-पानी को तरसे करोड़ों लोग, जिंदगी हुई बेहाल

Israel से भारत की दोस्ती पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों को Jaishankar ने दिया करारा जवाब