हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा, राज्यपाल से मिलेंगे सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक

By अनुराग गुप्ता | Sep 01, 2022

रांची। झारखंड में सियासी संकट छाया हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता को लेकर राजभवन की चुप्पी से सत्तारूढ़ दल काफी परेशान दिखाई दे रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि हेमंत सोरेन आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही खबर है कि हेमंत सोरेन ने 4 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है, जहां पर दोबारा से सरकार गठन को लेकर चर्चा हो सकती है।

रायपुर में डेरा जमाए हैं विधायक

हेमंत सोरेन सरकार के 4 मंत्री समेत 31 विधायकों को रांची से रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की देखरेख में झारखंड के विधायकों ने एक रिजॉर्ट में अपना डेरा जमाया हुआ है। हेमंत सोरेन को डर है कि भाजपा ऑपरेशन लोटस के जरिए सत्तारूढ़ दल के विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश करेगी। ताकि सरकार को अस्थिर किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: खरीद-फरोख्त की आशंका के चलते झारखंड के विधायकों को छत्तीसगढ़ भेजा गया: बघेल

सत्तारूढ़ दल को सता रहा डर

गौरतलब है कि 81 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद का एक विधायक हैं। जबकि भाजपा के पास 26 विधायक हैं। हालांकि सत्तारूढ़ गठबंधन को डर सता रहा है कि भाजपा उनके विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर सकती है। ऐसे में विधायकों को रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप