By रेनू तिवारी | Sep 22, 2026
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार राम चरण की पत्नी, प्रसिद्ध एंटरप्रेन्योर और अपोलो हॉस्पिटल्स में सीएसआर (CSR) की वाइस चेयरपर्सन उपासना कामिनेनी कोनिडेला अक्सर अपनी आध्यात्मिक यात्रा और व्यावसायिक उपलब्धियों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ एक बेहद भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव साझा किया है। उपासना ने बताया कि उन्होंने अयोध्या के भव्य राम मंदिर में पूजनीय 'राम लल्ला' की मनमोहक मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज से भगवान राम की एक विशेष मूर्ति बनवाई है। उपासना ने इस घटना को मात्र इत्तेफाक नहीं, बल्कि एक 'ईश्वरीय संयोग' (Divine Coincidence) करार दिया है।
एंटरप्रेन्योर ने बताया कि उन्होंने लगभग एक साल पहले अयोध्या मंदिर में राम लल्ला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज से यह मूर्ति बनवाई थी। यह उनके 93 साल के दादाजी के लिए एक खास प्रोजेक्ट था।
उन्होंने बताया, "एक साल से भी पहले, मैंने अयोध्या में राम लल्ला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज जी से अपने 93 साल के दादाजी (थाथा) के लिए एक खास श्री राम की मूर्ति बनाने को कहा था, जिनकी सुंदर कांडम के प्रति जीवन भर की भक्ति ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है।"
जिस दिन उन्होंने अपना पारायण पूरा किया, उसी दिन मूर्ति भी तैयार हो गई। जून 2023 में बेटी को जन्म देने वालीं उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह कोई इत्तेफ़ाक है। मेरा मानना है कि यह ईश्वरीय संयोग है।"
उन्होंने कैप्शन के आखिर में यह कामना की कि भगवान राम और भगवान हनुमान सभी को हर चुनौती का सामना शालीनता और अटूट विश्वास के साथ करने की शक्ति दें। उपासना कामिनेनी कोनिडेला को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से देवी लक्ष्मी की मूर्ति मिली
जून 2026 में, अपोलो हॉस्पिटल्स में CSR की वाइस चेयरपर्सन उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से देवी लक्ष्मी की मूर्ति मिल रही थी।
उन्होंने लिखा, "देवी लक्ष्मी धन और समृद्धि का प्रतीक हैं।" उन्होंने आगे कहा, "एक प्रेरणादायक महिला, निर्मला सीतारमण गारू, भारत के वित्त का प्रबंधन करती हैं। (मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं)।" उन्होंने अपने प्रशंसकों से कल्पना करने को कहा कि क्या हर कोई अपनी ज़िंदगी का 'चीफ़ फ़ाइनेंशियल ऑफ़िसर' (मुख्य वित्तीय अधिकारी) बन सकता है।
कैप्शन के आखिर में उन्होंने लिखा, "यह एक बड़ी शक्ति है जिसे हम बिना ध्यान दिए चुपचाप दूसरों को सौंप देते हैं। आइए, एक-दूसरे के प्रति विनम्रता और सम्मान के साथ वित्तीय साक्षरता की यात्रा शुरू करें।"
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi