बिहार में नीतीश कुमार की सभा में हंगामा, अभ्यार्थियों ने लगाएं मुख्यमंत्री शर्म करो, डूब मरो के नारे

By अंकित सिंह | Dec 02, 2022

बिहार में उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही है। बिहार के कुढ़नी सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर भाजपा और महागठबंधन उम्मीदवार आमने-सामने है। इसी कड़ी में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुढ़नी में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी सभा में हंगामा हो गया। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में सीटीईटी और बीटीईटी के अभ्यर्थियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री शर्म करो, डूब मरो के साथ-साथ हाय हाय के भी नारे लगाती है। इस दौरान एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां भी चली। नारे को सुनने के बाद नीतीश कुमार के समर्थकों की ओर से अभ्यार्थियों के खिलाफ भी कुर्सियां चलाई गई और उन्हें वहां से भगा दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक देश, एक बिजली शुल्क’ की नीति का आह्वान किया

इससे पहले कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि लालू जी यहां रहना चाहते थे, लेकिन वह इस समय सिंगापुर में हैं और पांच दिसंबर को गुर्दा प्रतिरोपण के लिए उनका ऑपरेशन होगा। हालांकि, उन्होंने मुझे आप सभी को संदेश देने को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि इस सीट पर राजद, बिहार सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी और सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का समर्थन कर रहा है। वहीं, भाजपा ने भी इस सीट पर इपनी पूरी ताकत लगा दी है। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा