यूपी का अनुपूरक बजट गरीब जनता के लिए दिल दुखाने वाला है: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पेश अनुपूरक बजट को बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने राज्य की जनता के लिए उम्मीदों का कम, दिल दुखाने वाला ज्यादा बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “उप्र विधानसभा में आज पेश अनुपूरक बजट राज्य की विभिन्न संकटों में घिरी गरीब व मेहनतकश जनता के लिए उम्मीदों का कम व दिल दुखाने वाला ज्यादा। अगर उप्र सरकार, तमिलनाडु की तरह, पेट्रोल की कीमत तीन रुपये कम कर देती तो करोड़ों लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत जरूर मिल जाती।”

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने पेश किया 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट

उन्होंने कहा, “वैसे भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से अंधाधुंध वादे व घोषणाएं की हैं उसके अनुसार बजट का सही प्रबंध नहीं होने से वे कागजी घोषणाएं ही बनकर रह जाएंगी जबकि बसपा सरकार में घोषणाओं से पहले उसके लिए वित्तीय व्यवस्था जरूरी थी। यही असली फर्क है बसपा व अन्य में।” उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बुधवार को विधानसभा में 7301.52 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अनुपूरक बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह 7301.52 करोड़ रुपये का बजट है जो मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित पांच लाख 50 हजार करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का 1.33 फीसद है।

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर 4.49 करोड़ रुपये का संदिग्ध गांजा पकड़ा, बैंकॉक से आए यात्री को Customs ने किया अरेस्ट

दिवाली पर प्रदूषण की चिंताओं पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- चिंता न करें, यह भी कम हो जाएगा, धूमधाम से मनाएं त्योहार

Mumbai Airport Terminal-1 के पुनर्विकास पर Fadnavis ने केंद्र को भेजा नया प्लान

Sonia Gandhi Memoir देख गदगद हुए Robert Vadra, बीजेपी को दी पढ़ने की सलाह, बोले- कुछ सीखो उनसे