क्या 26 दिसंबर को नहीं होगी UPTET 2021 परीक्षा? सरकार ने जारी किया बयान

By एकता | Nov 30, 2021

बीते दिन इंटरनेट पर खबर थी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीटीईटी परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब 26 दिसंबर को इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से इन बातों का खंडन किया गया है। इसपर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा गया है कि सरकार की तरफ से अभी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की नई तिथि को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। पेपर लीक होने की वजह से सरकार ने रविवार को यूपीटीईटी परीक्षा को रद्द कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: नई रीति, बंगाल में एक महिला पंडित ने सम्पन्न कराया जोड़े का विवाह

खबरों के मुताबिक यूपीटीईटी परीक्षा से एक दिन पहले यानि 27 नवंबर की रात को पेपर लीक कर दिया गया था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेजरी में पेपर जमा होने से पहले ही इसे लीक कर दिया गया था। पेपर लीक ना हो इसलिए पेपर कराने वाली एजेंसी को भी बदला गया था, लेकिन फिर भी पेपर लीक हो गया। टीईटी प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 13.52 लाख और टीईटी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 8.93 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर लीक होने की वजह से उमीदवारों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए योगी सरकार ने उन्हें प्रवेश पत्र दिखाकर बसों से मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। नई तिथि के ऐलान के बाद परीक्षा देने में उमीदवारों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सरकार की तरफ से सभी जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda