शहरी विकास मंत्री ने हरदीप सिंह पुरी से भेंट की

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 29, 2022

शिमला    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज  केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय मंत्री से स्मार्ट सिटी मिशन को 30 सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने का अनुरोध किया ताकि प्रदेश के सभी कार्याें अवार्ड किए जा सकंे। उन्होंने कहा कि मार्च, 2022 तक प्रदेश सरकार सभी कार्य अवार्ड कर देगी और एफसीए के अन्तर्गत मंजूरी प्राप्त करने वाली कुछ परियोजनाओं के कारण इनमें विलम्ब हुआ है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्य होने के कारण विभिन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए 90ः10 पैटर्न पर स्मार्ट सिटी परियोजना कोे वित्तपोषित करने पर विचार करने का अनुरोध किया।  उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत शिमला और धर्मशाला दोनों शहरों के लिए एक हजार करोड़ रुपये का योगदान करने की स्थिति में प्रदेश सरकार नहीं है।

 

इसे भी पढ़ें: शक्तिपीठों में नवरात्रों में सीसीटीवी के माध्यम से होगी निगरानी: डीसी

 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे अम्रुत, स्वच्छ भारत मिशन, एनयूएलएम, पीएमएवाई-एचएफए (यू) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को 90ः10 पैटर्न पर धन मिल रहा है।

 

इसे भी पढ़ें: बाबा इकबाल सिंह मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित

 

उन्होंने अम्रुत 2.0 के अन्तर्गत आवंटन बढ़ाने का भी आग्रह किया और शिमला तथा कुल्लू शहरों सहित राज्य के सभी 68 स्थानीय नगर निकायों और छावनी बोर्डों को कवर करने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार