दिल्ली में तापमान के अंतर के लिए शहरीकरण मुख्य कारण : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

नयी दिल्ली|  सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहरीकरण दिल्ली के तापमान पैटर्न को प्रभावित करने वाले मुख्य कारणों में से एक है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान मानसून-पूर्व ऋतु में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है जबकि सापेक्ष आर्द्रता में ऐसी कोई वृद्धि नहीं हुई है। उन्होंने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

सिंह ने कहा, ‘‘ दिल्ली के मानसून-पूर्व तापमान पैटर्न और इसके संभावित कारणों के संबंध में कई अध्ययन किए गए हैं। शहरीकरण मुख्य कारणों में से एक है जो शहर के भीतर तापमान पैटर्न में परिवर्तन को प्रभावित कर सकता है और गर्म द्वीपों का निर्माण कर सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दो स्टेशनों के वार्षिक औसत न्यूनतम तापमान में अंतर से यह परिलक्षित होता है, जिनमें से एक (सफदरजंग शहर के भीतर है और दूसरा दिल्ली एनसीआर (पालम) में बाहरी क्षेत्र में है।’’

सिंह ने कहा कि मानसून-पूर्व ऋतु 2022 के दौरान लंबे समय तक चलने वाली लू के कारणों में लंबी अवधि तक वर्षा का नहीं होना, पश्चिमी विक्षोभ का नहीं होना और उत्तरी अरब सागर तथा उससे सटे दक्षिण पाकिस्तान और गुजरात के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में गर्म व शुष्क हवा का कम होना शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

जम्मू-कश्मीर के सात जिलों में आतंकवाद से जुड़े मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी, संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर CIK ने ली तलाशी

Vijay Diwas 2025: हर साल 16 दिसंबर को मनाया जाता है विजय दिवस, जानिए इतिहास और महत्व

Australia Bondi Beach Shooting | बॉण्डी बीच पर हुई गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट’ से प्रेरित थी, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने किया खुलासा

HD Kumaraswamy Birthday: विरासत से सीएम तक, एचडी कुमारस्वामी के 66वें जन्मदिन पर जानें उनके राजनीतिक सफर की खास बातें