बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर होंगी शिवसेना में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2020

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि मांतोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी। शिवसेना ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म बच्चन पांडे में साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, लीक हुई बड़ी जानकारी

इसके अलावा इस कोटे के लिएमहा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं। हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है। मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी। हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।

प्रमुख खबरें

भारत ने बनाई 300 प्रोडक्ट की सूची, दोस्त रूस कभी नहीं भूलेगा ये एहसान!

वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष में दो फाड़, उमर अब्दुल्ला बोले: यह कांग्रेस का मुद्दा, INDIA Bloc का इससे कोई लेना-देना नहीं

Pahalgam terror attack: पहलगाम आतंकी हमले में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, ऑपरेशन महादेव मामले में 3 पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम

BJP हेडक्वार्टर में नितिन नबीन ने संभाली कार्यकारी अध्यक्ष की कमान, शाह-नड्डा भी रहे मौजूद