Urvashi Rautela फिर आई चर्चा में, इस बार खरीदी ये महंगी गाड़ी, जो नहीं है किसी अभिनेत्री के पास

By रितिका कमठान | Mar 12, 2025

भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती है। उर्वशी एक बार फिर से चर्चा में है। उर्वशी रौतेला ने ऐसा करनामा कर दिया है जो अब तक भारत की कोई और अभिनेत्री नहीं कर पाई है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में शानदार लग्जरी कार रोल्स-रॉयस कलिनन खरीदी है।

जानें उर्वशी की गाड़ी की कीमत

उर्वशी रौतेला ने रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। इस रोल्स-रॉयस कलिनन को खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपये की कीमत चुकानी होती है। उर्वशी ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जिसमें उनकी गाड़ी भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रही है। बता दें कि रोल्स-रॉयस एक लग्जरी कार है, जिसमें कई शानदार और बेहतरीन फीचर्स है। इस लग्जरी कार में 6750 cc का इंजन है। कार के इस इंजन की बतौलत उसे 5,000 rpm पर 563 bhp की पावर मिलती है। इस कार में 1,600 rpm पर 850 Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता है।

 

फोर्ब्स में उर्वशी का नाम

उर्वशी रौतेला का नाम फोर्ब्स की सूची में भी शामिल है। मिस डीवा-मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का खिताब अपने नाम करने के बाद से ही उर्वशी रौतेला चर्चा में आती रहती है। उर्वशी ने हाल ही में एक और उपलब्धि भी हासिल की है जिसमें वो फोर्ब्स की रिच सूची में शामिल हुई है। इस सूची में उन लोगों को जगह मिलती है जिनका प्रभाव बेहद अधिक होता है और जो अपने करियर में बेहद सफल होते है।

 

भारत में ये हैं रोल्स के मालिक

देश में उर्वशी पहली महिला हैं जो रोल्स-रॉयस कलिनन की मालकिन बनी है। इससे पहले छह भारतीयों के पास ये कार है, जो सभी पुरुष है। इस कार के मालिकों में मुकेश अंबानी, शाहरुख खान, विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन, अल्लू अर्जुन और टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार का नाम शामिल है।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी