Urvashi Rautela Bhojpuri dance: उर्वशी रौतेला ने भोजपुरी गाने पर जमकर लचकाई कमर, फैंस भी नहीं हटा पा रहे नजर

By अंकित सिंह | Nov 26, 2022

उर्वशी रौतेला के चाहने वाले तो लाखों में है। उर्वशी रौतेला कुछ भी करें, उनकी चर्चा खूब होती है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री खूब सक्रिय रहती हैं। अपनी फोटोस और वीडियोस के जरिए अब अपने फैंस को अलग-अलग सरप्राइस भी देती हैं। इन सबके बीच उर्वशी रौतेला अब भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, पहले तो फैंस को इस बात का विश्वास ही नहीं हुआ कि उर्वशी रौतेला भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। लेकिन बाद में ऐसा सच में हुआ। सच में उर्वशी रौतेला भोजपुरी गाने पर डांस किया है। यह गाना है राजा जी जिसे 2 साल पहले ही रिलीज किया गया था। 

 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ 25 लाख का सामान, पुलिस ने किया बरामद, अभिनेत्री बोलीं- यूपी में बाबा राज


अब इस गाने को दोबारा से डब किया गया है। इस गाने को मीत ब्रदर्स और प्रियंका सिंह ने गाया है। हालांकि, ओरिजिनल यह 2 साल पहले ही रिलीज हो चुका था। अब इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। उर्वशी रौतेला का भोजपुरी गाने पर डेब्यू भी लोगों को पसंद आ रहा है। 4 सप्ताह के भीतर यह गाना यूट्यूब पर धूम मचाता दिखाई दे रहा है। खबर लिखे जाने तक इसका व्यूज 1,316,850 था। शादी और पार्टियों में भी यह गाना पूरी तरीके से धूम मचाता दिखाई दे रहा है। भोजपुरी फिल्मों के गाने आजकल सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं। यही कारण है कि उर्वशी रौतेला ने भी यहां अपना हाथ आजमाया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri के इन सितारों का असली नाम क्या है, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


उर्वशी रौतेला लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, बॉलीवुड में भी उन्होंने कुछ फिल्में जरूर की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन भोजपुरी गाने में उन्हें खूब प्यार मिलता दिखाई दे रहा है। उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी जुड़ा था। अक्सर वह इस को लेकर चर्चा में भी रहती हैं। उर्वशी रौतेला साउथ स्टार चिरंजीवी के साथ बॉस पार्टी में भी नजर आई हैं। उन्होंने हाल में ही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें वह काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Nathan Lyon ने मैक्ग्राथ को पछाड़ा, 564 विकेट्स के साथ बने ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बड़े गेंदबाज

Hijab controversy: नीतीश कुमार की बढ़ाई गई सुरक्षा, सोशल मीड‍िया पर मिली थी धमकी

Republic Day 2026 के मेहमान पर भारत का बड़ा ऐलान, 27 देशों संग होगी 100 बिलियन की डील!

BJP का मिशन साउथ! 20 दिसंबर को नितिन नबीन का तमिलनाडु दौरा, 23 को जाएंगे पीयूष गोयल