अयोध्या में आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ 25 लाख का सामान, पुलिस ने किया बरामद, अभिनेत्री बोलीं- यूपी में बाबा राज

amrapali dubey
Instagram @aamrapali1101
अंकित सिंह । Nov 25 2022 5:05PM

पुलिस ने चोर को भी पकड़ लिया है। यह एक बाप-बेट की जोड़ी है। सारा सामान को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने में काफी मदद मिली। जानकारी है कि यह लोग ऑटो से उतरने के बाद होटल के कई कमरों में गए और खटखटा कर उसे खोलने की कोशिश की।

भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ अयोध्या में पड़ा घटना घट गया था। दरअसल, जानकारी के मुताबिक आम्रपाली दुबे अयोध्या में एक होटल में थी। इसी होटल से उनका लाखों का सामान चोरी हो गया था। हालांकि, राहत की बात है कि चोरी की गई सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके बाद अभिनेत्री ने उत्तर प्रदेश प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया है। बताया जा रहा है कि आम्रपाली दुबे एक फिल्म शूटिंग के लिए अयोध्या में थीं। इस दौरान होटल से उनका सामान चोरी हो गया। बताया गया कि आम्रपाली दुबे का 25 लाख का सामान चोरी हुआ इसमें। इसमें पैसे, मोबाइल और जेवर भी शामिल थे। 

इसे भी पढ़ें: अक्षरा सिंह पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शख्स ने लुटाए पैसे, गुस्से से आगबबूला हुई भोजपुरी अभिनेत्री

पुलिस ने चोर को भी पकड़ लिया है। यह एक बाप-बेट की जोड़ी है। सारा सामान को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों को पकड़ने में काफी मदद मिली। जानकारी है कि यह लोग ऑटो से उतरने के बाद होटल के कई कमरों में गए और खटखटा कर उसे खोलने की कोशिश की। ये लोग आम्रपाली दुबे के भी कमरे में गए। वह खुला हुआ था और आम्रपाली दुबे सोई हुई थीं। इसी दौरान उन्होंने सारा सामान चुरा लिया था। जब आम्रपाली दुबे नींद से उठी तो उनको इस बात की जानकारी मिली। वह काफी घबरा गई थीं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

इसे भी पढ़ें: Bhojpuri Film के मेकर्स के लिए पहली पसंद बने Khesari Lal Yadav, Pawan Singh को छोड़ा पीछे

आम्रपाली दुबे ने कहा कि जब मेरा अलार्म नहीं बजा और मैं चेक करने के लिए उठी तो देखा कि फोन गायब है। मम्मी का भी फोन नहीं था। इसके बाद और भी सामान वहां नहीं थे। मैंने रिसेप्शन को बताया। फिर पुलिस आई और सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। उन्होंने सामान बरामद होने के बाद सरकार का धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी थी कि एक्शन तो होगा लेकिन इतनी जल्दी होगा इस बात की उम्मीद नहीं थी। मैं यूपी पुलिस और योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यूपी में बाबा का राज है। आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्मों में देखी जाती है। निरहुआ के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी है। निरहुआ फिलहाल भाजपा के सांसद हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़