Kangana Ranaut को अपने साथ सीक्रेट लोकेशन पर लेकर गई हैं Urvashi Rautela, देखें वीडियो

By एकता | Aug 23, 2022

बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाएं उर्वशी रौतेला और कंगना रनौत एक साथ किसी 'सीक्रेट लोकेशन' पर घूमने के लिए निकल गई हैं। इस बात की जानकारी उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर कर दी। वीडियो में दोनों अभिनेत्रियां सफ़ेद रंग के ऑउटफिट में नजर आ रही हैं, जिनमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। जहाँ उर्वशी वीडियो शूट कर रही हैं, वहीं कंगना उनके पीछे खड़ी होकर विक्ट्री का इशारा करती नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रौतेला ने कैप्शन में लिखा, "यहां हम (हवाई जहाज इमोजी) मेरी बहन और अल्ट्रा गॉर्जियस @kanganaranaut के साथ गुप्त स्थान पर जा रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: Sidharth के साथ अपनी लवस्टोरी पर Kiara Advani ने लगाई मुहर, Koffee With Karan में रिश्ते पर की खुलकर बात

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उर्वशी रौतेला फिल्म दिल है ग्रे में नजर आएँगी, इसके अलावा उनके पास फ़िलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं हैं। वहीं, कंगना रनौत की बात करें तो अभिनेत्री फिल्म 'इमरजेंसी' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मुख्य भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर और श्रेयस तलपड़े भी दिखाई देंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया