US ने रूस पर उत्तर कोरिया प्रतिबंध रिपोर्ट में बदलाव करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2018

संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने गुरुवार को रूस पर आरोप लगाया कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों पर रिपोर्ट में बदलाव करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र समिति पर दबाव बना रहा है। इस रिपोर्ट में प्रतिबंधों के कथित उल्लंघन का भी मामला शामिल है, जिसमें रूस के कई लोगों का नाम है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों की निगरानी करने वाली समिति ‘‘के रूस के दबाव में झुकने और एक स्वतंत्र रिपोर्ट में बदलाव करने’’ को लेकर निराशा जतायी। हेली ने इसे विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण कार्य पर एक कलंक बताया।

 

उन्होंने कहा कि पैनल को पहली रिपोर्ट जारी करनी चाहिए जिसमें संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया के लिए ‘‘भारी मात्रा में एक जहाज से दूसरे जहाज में पेट्रोलियम उत्पादों के स्थानांतरण’’ की बात कही गयी थी। उसमें कहा गया था कि रूसी जहाजों से कुछ उत्पाद तथा-कथित रूप से उतारे गये थे। रूस के राजदूत वासिली नेबेन्जिया ने कहा कि अगस्त के अंत में हमने रिपोर्ट जारी करने पर रोक लगायी थी क्योंकि उसमें शामिल कुछ बातों से इस इत्तेफाक नहीं रखते। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह तथ्य क्या हैं।

 

अगस्त में ‘एपी’ को मिली विशेषज्ञों के रिपोर्ट की प्रति के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अभी तक अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं किया है। उसमें यह भी कहा गया था कि उत्तर कोरिया कोयला, हथियारों और वित्तीय प्रतिबंधों का भी उल्लंघन कर रहा है। अमेरिका, रूस और पश्चिमी तथा सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों के बीच मतभेद के कारण विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट जारी होने में छह महीने की देरी हो रही है।

 

प्रमुख खबरें

कसाब को सजा करवाई इसलिए मुझे देशद्रोही बता रहे? Congress नेता Vijay Namdevrao के दावे पर उज्जवल निकम ने किया पलटवार

Uttar Pradesh: कांग्रेस और सपा के डीएनए में है राम द्रोह, इंडी गठबंधन पर CM Yogi का बड़ा वार

Mumbai 26/11: कसाब को क्लीन चिट देकर क्या साबित करना चाहती है कांग्रेस? उज्जवल निकम ने पूरे मामले पर क्या कहा

T20 Word Cup से पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी, जानें विराट कोहली के स्ट्राइक रेट पर क्या कहा?