लाल सागर में नौवहन की सुरक्षा के लिए अमेरिका, सहयोगी देशों में नौसेना कार्यबल पर वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2023

यमन में ईरान समर्थित हूतियों द्वारा तीन पोत पर मिसाइल हमले किए जाने के एक दिन बाद अमेरिका ने कहा है कि वह लाल सागर में वाणिज्यिक पोतों की सुरक्षा के लिए एक नौसेना कार्यबल की स्थापना कर सकता है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए ऐसे कदमों को ‘‘स्वाभाविक’’ प्रतिक्रिया बताते हुए सोमवार को कहा कि अमेरिका पोतों की सुरक्षा के लिए नौसेना कार्यबल के गठन को लेकर सहयोगी देशों के साथ सक्रियता से वार्ता कर रहा है हालांकि इसे अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

अमेरिकी सेना ने बताया कि रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइलों से तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमला किया, जबकि एक अमेरिकी युद्धपोत ने आत्मरक्षा में तीन ड्रोन को मार गिराया।

सुलिवन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम एक समुद्री कार्यबल के बारे में अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिसमें अमेरिका के साथ-साथ साझेदार देशों के जहाजों को भी सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए शामिल किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि इसी तरह के कार्यबल का इस्तेमाल सोमालिया के तट सहित अन्य जगहों पर वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी