अमेरिका ने ईरान पर लगाया आरोप, कहा- 'दुनिया में आतंकवाद का नंबर एक प्रायोजक है ईरान'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत कैली क्राफ्ट ने ईरान को‘‘दुनिया में आतंकवाद का नंबर एक प्रायोजक’’ बताया और रूस तथा चीन को आगाह किया कि अगर वे ईरान पर संयुक्त राष्ट्र हथियार प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव को बाधित करेंगे तो वे भी आतंकवाद के ‘‘सह-प्रायोजक’’ बन जाएंगे। राजदूत कैली क्राफ्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि रूस और चीन ‘‘आतंकवाद के नंबर एक प्रायोजक देश के सह-प्रायोजक नहीं बनेंगे’’ और पश्चिम एशिया में शांति की महत्ता को पहचानेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि ईरान का समर्थन करने पर रूस और चीन के बीच भागीदारी बहुत स्पष्ट है। उन्होंने कहा, ‘‘वे अपनी सीमाओं के बाहर केवल अराजकता, संघर्ष और अफरातफरी को बढ़ावा देने वाले हैं इसलिए हमें उन्हें अलग-थलग करना होगा।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह