हिंद-प्रशांत में शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूत करेंगे भारत और जापान: कमला हैरिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि अमेरिका एवं जापान हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिलकर मजबूत करेंगे। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के साथ शुक्रवार को मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की। हैरिस ने कहा, ‘‘जापान के प्रधानमंत्री (योशिहिदे) सुगा के साथ आज अच्छी वार्ता हुई। वह वाशिंगटन में यहां हमसे मुलाकात करने आए विश्व के पहले नेता हैं। अमेरिका एवं जापान हिंद-प्रशांत में शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों को मिलकर मजबूत करेंगे।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के फेडएक्स कंपनी के परिसर में गोलीबारी, सिख समुदाय के चार लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन, बाइडन और सुगा ने 12 मार्च को पहला डिजिटल ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन किया था। यह सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता की पृष्ठभूमि में किया गया था। हैरिस ने कहा, ‘‘मैं हिंद-प्रशांत में हमारी साझा प्रतिबद्धता और दुनिया के इस क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि कायम करने के लिए मिलकर किए जाने वाले काम को लेकर आपसे वार्ता करने के लिए उत्सुक हूं।’’ सुगा ने एक दुभाषिया के माध्यम से इस बात का आभार व्यक्त किया कि बाइडन प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद उन्हें कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बावजूद अमेरिका में पहले विदेशी मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया गया।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR