तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के टैंकर को BLACK LIST में डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के टैंकर आद्रियान दरिया को यह कहते हुए काली सूची में डाल दिया कि उसके पास  विश्वसनीय जानकारी  है कि टैंकर के जरिये बशर अल-असद के शासन पर व्यापक प्रतिबंधों की अवहेलना कर तेल सीरिया भेजा जा रहा था। इससे पहले ग्रेस-1 के नाम से जाने वाले इस टैंकर को ब्रिटिश शाही नौसैनिकों ने जुलाई में जब्त करके छह सप्ताह तक इस संदेह में जिब्राल्टर में रखा कि इस जरिये तेहरान के सहयोगी दमिश्क को तेल भेजा जा रहा था।

ब्रिटेन ने अमेरिका के विरोध के बावजूद जहाज को छोड़ दिया। ब्रिटेन ने बताया कि उसे ईरान की ओर से लिखित आश्वासन मिला कि टैंकर उन देशों में नहीं जाएगा, जिनपर यूरोपीय यूनियन ने प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बाद ईरान ने इस बात से इनकार किया कि उसने ऐसा कोई वादा किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि हमारे पास विश्वसनीय सूचना है कि टैंकर सीरिया के तरतुस की ओर जा रहा है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कहा कि यह जहाज आतंकवाद रोधी आदेश के तहत  प्रतिबंधित संपत्ति  है और  जो कोई भी आद्रियान दरिया-1 को समर्थन मुहैया कराएगा, उसपर भी प्रतिबंधों का खतरा रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?