चीनी प्रतिक्रिया को समझने के लिए अमेरिका ने किया सॉफ्टवेयर टूल का निर्माण

By अभिनय आकाश | Dec 16, 2021

अमेरिकी सैन्य कमांडरों ने एक नया साफ्टवेयर टूल विकसित किया है, ताकि इस बात का अंदाजा लगाया जा सके कि क्षेत्र में अमेरिकी सेना की तैनाती, समर्थित सेनाओं की गतिविधियों और ताइवान जैसे देशों में संसदीय दल के दौरे पर चीन क्या प्रतिक्रिया देगा। अमेरिका के हिंद प्रशांत क्षेत्र रक्षा उप सचिव कैथलीन हिक्स को हवाई में संयुक्त राज्य अमेरिका इंडो-पैसिफिक कमांड के दौरे के दौरान नए उपकरण के बारे में जानकारी दी गई। द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार हिक्स ने कहा कि टकराव की आशंकाओं के बीच चुनौतियों को समझने और उसके मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि यह टूल रणनीतिक टकराव का आकलन करता है। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि उपकरण "रणनीतिक घर्षण" की गणना करता है। यह 2020 की शुरुआत से डेटा को देखता है और उन महत्वपूर्ण गतिविधियों का मूल्यांकन करता है जिन्होंने यूएस-चीन संबंधों को प्रभावित किया था। कंप्यूटर-आधारित प्रणाली पेंटागन को यह अनुमान लगाने में मदद करेगी कि क्या कुछ कार्रवाइयां एक बाहरी चीनी प्रतिक्रिया को उत्तेजित करेंगी। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्रमंडल खेलों में अंकुश, साक्षी, अरूंधति, सचिन और नरेंदर ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के पांच और पदक पक्के किए

काला सागर में मर्चेंट नेवी अधिकारी की मौत की आशंका, कानपुर प्रशासन ने विदेश मंत्रालय को लिखा पत्र

क्लाउड सेवा बाजार में प्रतिस्पर्धा-रोधी गतिविधियों पर रोक के लिए कदम उठाने की जरूरत: कट्स रिपोर्ट

प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोलीबारी के राहुल गांधी के दावे को भाजपा ने बताया झूठ, माफी की मांग की