व्यापार शुल्क के मुद्दे पर अमेरिका-कनाडा के बीच बढ़ी तनातनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

ओटावा। अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘कनाडा के लोगों के मित्र हैं’ और अमेरिका कनाडा के बीच संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे। कनाडा और अमेरिका के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत रहे हैं लेकिन हाल ही में व्यापार शुल्क के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तना-तनी बढ़ गई थी।

पेंस कनाडा और मैक्सिको के साथ नया व्यापार सौदा करने के लिए आए हैं। ट्रंप ने हाल ही में कनाडा और मैक्सिको पर अमेरिकी स्टील और एल्यूमीनियम शुल्क हटा लिया है। इससे उत्तर अमेरिकी व्यापार सौदे के लिएरास्ता साफ हो गया है जिसके लिए उनकी टीम ने पिछले साल बातचीत की थी।

इसे भी पढ़ें: ‘बड़े सहयोगी’ भारत के साथ निकटता से मिलकर काम करेगा अमेरिका: ट्रम्प प्रशासन

प्रमुख औद्योगिक देशों के ग्रुप ऑफ सेवन की कनाडाई मेजबानी के बाद ट्रंप ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो को ‘कमजोर’ और ‘बेईमान’ प्रधानमंत्री कहा था जिससे पिछले साल गर्मी के दौरान व्यापार दंड मनमुटाव का एक मुद्दा बन गया था। पेंस ने बृहस्पतिवार को ट्रुडो से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मेरा मानना है कि अमेरिका और कनाडा के बीच संबंध कभी इतने मजबूत नहीं रहे हैं और यह उनके नेतृत्व और आपके नेतृत्व में दिखाई देता है।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा