Pakistan Power Crisis: कंगाल दोस्त से चीन ने झाड़ लिया पल्ला? अमेरिका ने पाक से नजदीकी बढ़ाना शुरू कर दिया, बिजली संकट से उबारने के लिए दिया मदद का भरोसा

By अभिनय आकाश | Jan 24, 2023

आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के सामने बिजली संकट खड़ा हो गया। इस्लामावाद, लाहौर और कराची समेत 90% पाकिस्तान तड़के से ही अंधेरे में डूब गया। इससे पानी का संकट पैदा हुआ। लोगों के मोबाइल फोन चार्ज नहीं होने से ऑफ हो गए। सोमवार रात तक बिजली बहाली का काम जारी था। ग्रिड में खराबी के कारण दक्षिण एशियाई देश को राष्ट्रव्यापी बिजली कटौती का सामना करने के घंटों बाद, अमेरिका पाकिस्तान को उसकी बिजली संकट को हल करने में सहायता करने के लिए तैयार है। अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उनका देश पाकिस्तान के बिजली संकट को खत्म करने में मदद देने के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: Layoffs: हजारों बेरोजगार भारतीय आईटी पेशेवर अमेरिका में नई नौकरी पाने के लिए कर रहे जद्दोजहद

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बेशक, हमने देखा है कि पाकिस्तान में क्या हुआ है। बिजली गुल रहने से प्रभावित हुए सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। जाहिर तौर पर अमेरिका ने कई चुनौतियों में हमारे पाकिस्तानी साझेदारों की मदद की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले में भी सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन मुझे अभी तक कोई खास अनुरोध मिलने की जानकारी नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar POCSO Court ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद

Delhi Police के इतिहास में 18 अक्टूबर खास, 1861 में दर्ज हुई थी पहली FIR

Milan में युद्ध और महंगाई विरोधी मार्च में हिंसा, 50 उपद्रवी हिरासत में

Kolkata भगदड़ के बाद Amit Shah ने रद्द किए दुर्गा पूजा कार्यक्रम, अस्पताल जाकर घायलों से मिलेंगे