चीन की हाइपरसोनिक मिसाइलों को लेकर चिंतित है अमेरिका : बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2021

वाशिंगटन। चीन द्वारा हाल में एक परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित किए जाने की खबरों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि अमेरिका चीनी हाइपरसोनिक मिसाइलों को लेकर चिंतित है। यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका हाल में चीन द्वारा किए गए हाइपरसोनिक मिसाइल परीक्षणों को लेकर चिंतित है, बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हां।’’ हाइपरसोनिक मिसाइल कम से कम मैक पांच की गति से चलती हैं, जो ध्वनि की गति का पांच गुणा है।

इसे भी पढ़ें: त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के दौरान TMC नेता सुष्मिता देव पर हुआ हमला, कार के साथ की गई तोड़फोड़

इसमें कहा गया कि इस परीक्षण से अमेरिकी खुफिया एजेंसियां भी हैरान हो गई। ‘नेशनल पब्लिक रेडियो’ के अनुसार, यह नया हथियार बहुत अहम होगा, क्योंकि यह अमेरिका पर दक्षिणी ध्रुव जैसी अप्रत्याशित दिशा से हमला कर सकता है। रेडियो ने कहा, ‘‘अमेरिका की मिसाइल रक्षा और पूर्व-चेतावनी रडार प्रणाली उत्तरी ध्रुव की दिशा पर नजर रखते हैं, जो अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए मानक मार्ग है, इसलिए देश विपरीत दिशा से हमले के लिए तैयार नहीं होगा।’’ अमेरिका भी हाइपरसोनिक मिसाइल विकसित कर रहा है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया