बांग्लादेश में हिंदूओं के मंदिर-प्रतिष्ठानों पर हमला, अमेरिका ने की घटना की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका ने बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिन्दू मंदिरों तथा प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों की घटनाओं की निंदा की और अधिकारियों से इन मामलों की गहन जांच करने की अपील भी की है। अमेरिका ने कहा कि धर्म या आस्था चुनने की स्वतंत्रता, मानवाधिकार है। दुर्गा पूजा के अवसर पर सोशल मीडिया में कथित तौर पर ईश निंदा संबंधी एक पोस्ट सामने आया था, जिसके बाद हिन्दू मंदिरों पर पिछले बुधवार से हमले बढ़ गए हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) क्या है? इसके तहत कैसे और कितना मिलेगा लोन?

हसीना ने लोगों से तथ्यों की जांच किये गये बगैर सोशल मीडिया पर मौजूद किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा। संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश की स्थायी प्रतिनिधि रबाब फातिमा ने अपने देश में अल्संख्यक हिन्दू समुदाय पर हाल में हुए ‘‘जघन्य हमलों’’ की मंगलवार को निंदा की और कहा कि देश की सरकार इन घटनाओं को अंजाम देने वालों को न्याय के दायरे में लाना सुनिश्चित करेगी।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक