न्यूयार्क में हिंदू पुजारी पर हुए हमले पर अमेरिकी कांग्रेस ने जताई नाराजगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2019

न्यूयार्क। अमेरिकी कांग्रेस के प्रमुख सदस्यों ने क्वींस में हिंदू पुजारी पर ‘‘नृशंस’’ हमले पर नाराजगी जताते हुए कहा है वे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ खड़े हैं। ग्लेन ओक्स, क्वींस में शिवशक्ति पीठ मंदिर के पुजारी स्वामी हरीश चंद्र पुरी जी पर एक व्यक्ति द्वारा हमला किया गया जिसने कथित रूप से कहा कि ‘‘यह मेरा क्षेत्र है।’’ पिक्स11 की खबर के अनुसार पुरी के चेहरे सहित पूरे शरीर पर खरोंच और चोटें आयी हैं। पिक्स 11 ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात मंदिर में कहा, ‘‘मैं थोड़ा दर्द में हूं।’’

क्वींन के हिस्सों नसाऊ और सुफोक काउंटीज सहित न्यूयार्क के तीसरे कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले अमेरिकी कांग्रेस सांसद टॉट सुओजी ने कहा कि वह हिंदू स्वामी पर क्वींस में हाल में हुए हमले की ‘‘कड़ी’’ निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने प्रांत और पूरे अमेरिका में हिंदू समुदाय के साथ एकजुटता के साथ खड़ा रहूंगा। भगवान स्वामी जी को ताकत दे कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाएं।

 

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क मंदिर के पास हिंदू पुजारी पर हमला, 52 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार

 

न्यूयार्क सिटी के छठे कांग्रेस जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली अमेरिकी कांग्रेस की महिला सांसद ग्रेस मेंग ने भी हमले की निंदा करते हुए एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे नगर में हिंदू पुजारी पर हिंसक हमले से मैं बहुत दुखी हूं। इस तरह का हमला अमेरिका की संस्कृति के खिलाफ है और जिस व्यक्ति ने यह घृणित अपराध किया है वह कायर है।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!